Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे 1035 एकड़ में वशिष्ठ नगर योजना विकसित करने जा रहा है. जिसमें 1328 करोड़ रुपये खर्च होगा. योजना को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत तैयार किया गया है और इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है.
एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वशिष्ठ नगर को आधुनिक औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इसका उद्देश्य इन्वेस्टर को लाना, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना और स्टेट कैपिटल रीजन को विकसित करने के लिए फंड जुटाना होगा.
इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने हथकरघा दिवस पर बुनकरों और कारीगरों को किया नमन, देशवासियों से की ये अपील