सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शिवभक्तों ने बोल बम के लगाए नारे

UP News: मेरठ में सावन और कांवड़ यात्रा के बीच शनिवार को आस्था का खास नजारा देखने को मिला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा. उन्होने दुल्हैडा चुंगी पहुंचकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरा कांवड़ मार्ग भगवा रंग में नजर आया.

CM को देखकर कांवड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला. वहीं कांवड़ियां भी सीएम योगी के नाम का जयकारा लगा रहे है. हर तरफ हर हर महादेव और योगी के नाम की गूंज सुनाई दे रही है. पूरी सड़क गुलाबी हो गई है.

भगवान भोलेनाथ के अनुयाई नाचते गाते भक्ति में लीन तल्लीन और झूमते हुए अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं. यहां श्रद्धालु विविध वेशभूषा और परिधान में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. डीजे के साथ सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. एक से बढ़कर एक झांकी हाईवे पर देखी जा सकती है. वहीं अलग-अलग शिव भक्तों की टोली में आस्था के विविध रंग रूप हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली छोड़कर उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं ऋषभ पंत, सीएम धामी से आधी रात को लगाई मदद की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *