Aaj Ka Rashifal: किस राशि की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

10 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 10 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन आद्रा नक्षत्र के वज्र योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
10 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन सुखद और लाभदायक रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव और सम्मान में वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप किसी नई योजना या काम को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं. आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी. हालांकि, आज आपको अपने मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. शाम के समय किसी बात से मन थोड़ा दुखी हो सकता है. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन खर्चों से भरा रह सकता है. आमदनी ठीक रहने के बावजूद खर्च अधिक होने के कारण बजट प्रभावित हो सकता है. ऐसे में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है और आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. किसी व्यक्ति को उधार पैसा देने से आज बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि धन वापस मिलने में परेशानी हो सकती है. प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है. धन से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है और किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. किसी मित्र के साथ कारोबार या भविष्य की किसी योजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सुख-सुविधाओं और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. पिछले कुछ समय से चल रहे मानसिक तनाव और चिंता से राहत मिल सकती है. हालांकि, कुछ अधूरे काम आज भी अटक सकते हैं, लेकिन इससे आपका उत्साह कम नहीं होगा. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे काम को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी. किसी सरकारी काम के लंबे समय से अटके होने पर आज उसमें प्रगति हो सकती है. वैवाहिक जीवन में सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलने से आपके काम आसान होंगे. अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने पर आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में लंबे समय से परेशान लोगों को राहत मिलने की संभावना है. आर्थिक रूप से भी दिन लाभदायक रहेगा और धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसी बात को लेकर मन में उलझन और चिंता बढ़ सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. काम पर ध्यान केंद्रित करने से आप परेशानियों को आसानी से संभाल पाएंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और तकनीकी या नई जानकारी हासिल करने का अवसर मिल सकता है. आज किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में साथी का भरपूर स्नेह और सहयोग मिलेगा.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहने वाला है. भाग्य का पूरा साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. आपकी आमदनी बढ़ने के भी संकेत हैं. हालांकि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. कोई व्यक्ति आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें. संतान से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिल सकता है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन खर्चों और मानसिक तनाव से भरा रह सकता है. किसी काम को लेकर मन पर अतिरिक्त बोझ महसूस हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है. ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा. आज अपनी किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट के कारण खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन बड़ी योजनाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा. आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है और लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक रूप से भी दिन आपके पक्ष में रहेगा और एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन सुखद और लाभदायक रहने वाला है. धन प्राप्ति के कई अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. साथ ही आपकी सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलने से आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं. आर्थिक लाभ से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. लंबे समय से कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी है. हालांकि, आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा और लापरवाही से बचना चाहिए.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने या भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है. किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें और आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचें. विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में किसी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-समझकर जवाब दें. ससुराल पक्ष की ओर से आपको सहयोग और सम्मान मिल सकता है. बैंकिंग या पैसों से जुड़े किसी काम में सफलता मिलने की संभावना है.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है और लंबे समय से अधूरा पड़ा कोई काम आज पूरा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी या बेहतर अवसर के प्रस्ताव मिल सकते हैं. हालांकि, कारोबार करने वालों को आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि किसी सौदे या काम में नुकसान होने की आशंका है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. प्रेम जीवन में दिन रोमांटिक रहेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *