महाराष्ट्र के सतारा जिले में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र के सतारा जिले में आज सुबह पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दे कि हाईवे पर शिरवल के पास तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

हादसा शिरवल में होटल शिवालय के सामने मंगलवार तड़के करीब 1:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार सातारा की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान वेदांत वारिंगे, सोनलिंग ठाकूर, आदित्य गरुड़ और निखिल राऊत के रूप में हुई है। सभी मृतक मावल और तलेगांव दाभाड़े इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *