Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन व्रत के साथ सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. मान्यताएं है कि विभिन्न पदार्थों से शिवलिंग का शिव भक्त अभिषेक भी करते हैं. इन्हीं में से एक बेलपत्र भी है जो भगवान शिव को अतिप्रिय है. इसलिए सावन शिवरात्रि के दिन आपको बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए और एक विशेष मंत्र का जप भी करना चाहिए. इससे मानसिक शांति मिलती है, आर्थिक संकट दूर होते हैं, और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।
ऐसे अर्पित करें शिवलिंग पर बेलपत्र
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को 11 या 21 बेलपत्र चढ़ाएं. इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी पत्ती कटी या छटी हुई नहीं होनी चाहिए. इसके बाद इन्हें शुद्ध पानी से साफ करें और फिर गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद इन सभी बेलपत्रों पर चंदन से ओम लिखें. इसके बाद इत्र छिड़कर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र बोलते हुए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं. पूजन के वक्त बेलपत्र को चढ़ाते समय इस शुभ मंत्र का जप कम से कम 11 बार करना चाहिए.
इन मंत्रों का करें जाप
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रिधायुधम् ।
त्रिजन्मपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम् ॥
अखण्डै बिल्वपत्रैश्च पूजये शिव शंकरम् ।
कोटिकन्या महादानं बिल्व पत्रं शिवार्पणम् ॥
गृहाण बिल्व पत्राणि सपुश्पाणि महेश्वर ।
सुगन्धीनि भवानीश शिवत्वंकुसुम प्रिय ॥
नमो बिल्ल्मिने च कवचिने च नमो वर्म्मिणे च वरूथिने च
नमः श्रुताय च श्रुतसेनाय च नमो
दुन्दुब्भ्याय चा हनन्न्याय च नमो घृश्णवे॥
दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनम् पापनाशनम् ।
अघोर पाप संहारं बिल्व पत्रं शिवार्पणम् ॥
इसे भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में लगातार दो झटकों से हिली धरती, दहशत में आए लोग