सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Sourav Ganguly Death Threat: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. इस सिलसिले में कोलकाता पुलिस के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. सौरव गांगुली के कोलकाता स्थित ऑफिस में दो ऐसे पत्र पहुंचे, जिसमें कपल और उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है.

पिछले 6 महीनों से मिल रही थीं लगातार धमकियां

सौरव गांगुली और उनके परिवार का कहना है कि पिछले 6 महीनों से लगातार ऐसी धमकियां मिल रही हैं, लेकिन सोमवार को जो 2 लेटर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के ऑफिस पहुंचे, उनमें बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था. पहले उन्होंने कोई नाराज फैन समझकर धमकियों को नजरअंदाज कर दिया था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों की एक विशेष टीम कूरियर एजेंसी के नेटवर्क को खंगाल रही है, ताकि डिलीवरी ट्रेल का सही पता लगाया जा सके. इसके साथ ही संदिग्ध से जुड़े एक मोबाइल नंबर और सिम कार्ड की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-JPSC-JSSC Protest: लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, रांची में सड़क पर उतरे BJP कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *