Astro Tips: घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर रास्ते में जमीन पर पड़ी चीजों को देखकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। धार्मिक मान्यताओं में कुछ वस्तुओं को बेहद शुभ या टोने-टोटकों से जुड़ा माना गया है। ऐसे में इन पर पैर रखने से बचने की सलाह दी जाती है. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया गया है जो अगर आपको सड़क पर गिरे हुए दिखे तो आपको इन्हें कभी भी लांघना या पैर नहीं रखना चाहिए. इससे व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
इन चीजों पर पैर नहीं रखना चाहिए
नींबू-मिर्च: नींबू और मिर्च का इस्तेमाल टोने-टोटकों में किया जाता है जिस वजह से अगर आप इसे लांघते हैं तो उसमे मौजूद निगेटिव एनर्जी एक्टिव हो जाते हैं और आपके पीछे पड़ सकते हैं.
बालों के गुच्छे: अगर आप सड़क पर पड़े बालों के गुच्छों को लांघ देते हैं या फिर इसपर पैर रख देते हैं तो आपके जीवन में देखते ही देखते एक के बाद एक मुसीबत आने लग जाती है.
भस्म या हवन की राख: हवन की जली लकड़ियां, भस्म आदि चीजों को लांघना नहीं चाहिए। वहीं यज्ञ हवन से निकली हुई भस्म पवित्र होती है और इस पर अगर पैर लग जाए तो इसे अशुभ माना जाता है।
तंत्र-मंत्र की सामग्री: चौराहे या रास्ते पर पड़े टोटके, पूजा के फूल या अन्य उतारे की चीजें नकारात्मक प्रभाव ला सकती हैं।
पुराने कपड़े: सड़क पर पड़े पुराने कपड़े, रुमाल या अन्य वस्त्र भी नहीं उठाने चाहिए। ऐसे कपड़े से बरकत पर असर पड़ सकता है। साथ ही घर में कलह की स्थितियां बन सकती हैं।
मृत जीवों की हड्डियां या अस्थियां: रास्ते में पड़े मृत जीवों की हड्डियों या अस्थियों पर पैर नही रखना चाहिए, इनसे अपवित्रता और अशुभता आती है।
इसे भी पढ़ें:-14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM तक चलेंगी तेज हवाएं, जानें अपने शहर का हाल