India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका की 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शनिवार से शुरू हो रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने की उम्मीदों को जीवित रखना है, तो टीम इंडिया को यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी. यह मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल के नेतृत्व में इस सीरीज को जीतने के लिए तैयार हैं. टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारत को हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. भारतीय टीम अब गॉल पहुंच चुकी है.
कब और कहां देखें लाइव?
भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. टीवी पर देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क इसका लाइव प्रसारण करेगा. वहीं किसी एंड्रॉइड डिवाइस पर लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट सोनी लिव एप पर लाइव आएगा.
टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
इसे भी पढ़ें:-विभाजन के दर्द ने रुलाया, ‘सिकंदर मिर्जा’ के किरदार में सनी देओल का धमाका, ‘बंटवारा 1947’ रिलीज