दिल में जगाएंगी देशप्रेम का जज्बा… 15 अगस्त के मौके पर जरूर देखें ये देशभक्ति फिल्में

Independence Day 2026: 15 अगस्त… यह उस आजादी का जश्न है जिसे पाने के लिए हमारे देश ने एक लंबी और मुश्किल लड़ाई लड़ी है. यह दिन न केवल जश्न मनाने का है, बल्कि उन अनगिनत वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जो हमारे अंदर सोए हुए देशप्रेम के जज्बे को भी जगाती हैं. इस खास मौके पर इन  फिल्मों को जरूर देखना चाहिए.

देशभक्ति का जोश भर देंगी ये फिल्में

  • साल 2004 में आई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म लक्ष्य एक वॉर ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
  • 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है. इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, सोहा अली खान जैसे स्टार्स हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
  • 2007 में आई शाहरुख खान की (Independence Day 2025) फिल्म चक दे इंडिया सुपरहिट फिल्मों में से एक है. ये फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.
  • 2018 में आई आलिया भट्ट की फिल्म राजी एक बेहतरीन पेट्रियोटिक फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
  • साल 2019 में आई विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. ये फिल्म जी 5 पर उपलब्ध है. इस साल रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.
  • 2019 में आई फिल्म केसरी अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित है. देशभक्ति से भरी इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.
  • 2021 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह एक जबरदस्त पेट्रियोटिक फिल्मों में से एक है. ये फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें:-विधानभवन में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *