तमिलनाडु में किसानों का 75 हजार तक का कर्ज माफ, सीएम विजय का ऐलान

Tamil nadu: तमिलनाडु सरकार ने किसानों को राहत देते हुए फसल कर्ज माफी योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कुल वित्तीय मदद बढ़कर 6,220 करोड़ रुपये हो गई है। राज्यभर के 13.34 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विजय जोसेफ ने कहा कि उनकी सरकार अपने 100 दिन पूरे करने के करीब है और वह गांवों में लोगों की रोजी-रोटी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।

कितना मिलेगा फायदा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से 75 हजार रुपये तक का फसल कर्ज लिया है, अब उनका पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत 75 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक के कर्ज पर अधिकतम 75 हजार रुपये की माफी होगी। इससे 2,38,264 किसानों को 40 हजार रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

1 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज पर भी राहत

जिन किसानों का फसल ऋण 1 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें 35 हजार रुपये की एकमुश्त राहत दी जाएगी। सरकार ने कर्ज माफी के अलग-अलग स्लैब बनाकर योजना का दायरा बढ़ाया है।

13.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

योजना का कुल वित्तीय पैकेज अब बढ़कर 6,220 करोड़ रुपये हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे राज्य के करीब 13.34 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। 31 जुलाई तक सरकार 5,267 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में जमा कर चुकी है। नई घोषणा के बाद कर्ज माफी पैकेज में 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़ें :-बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *