अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Arjuna Awards: भारत सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. साल 2025 में खिलाड़ियों के शानदार परफॉर्मेंस आधार पर इस बार विभिन्न खेलों से 17 खिलाड़ियों को चुना गया है. इनमें सबसे ज्यादा एथलेटिक्स से 3 खिलाड़ी चुने गए हैं, जबकि क्रिकेट से कोई नाम शामिल नहीं है. 3 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है. गया है. खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर इन पुरस्कारों की घोषणा की है।

कोचों को भी मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड में द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नामों का भी ऐलान किया गया है। नियमित कैटेगिरी में एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण को चुना गया है। वहीं लाइफटाइम कैटेगिरी में बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा।

अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट

  • तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
  • मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स) 
  •  प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
  •  ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
  •  पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
  • नरेन्द्र (बॉक्सिंग)
  • विदित संतोष गुजराती (शतरंज)
  • दिव्या जीतेन्द्र देशमुख (शतरंज)
  • धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
  • लालरेम्सियामी (हॉकी)
  • राजकुमार पाल (हॉकी)
  • सुरजीत (कबड्डी)
  • पूजा (कबड्डी)
  • रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
  • एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स)
  • अरविन्द सिंह (रोइंग)
  • अखिल श्योराण (शूटिंग)

इसे भी पढ़़ें:-5 लाख का इनामी JJMP कमांडर समेत 4 गिरफ्तार, AK-56 सहित कई हथियार बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *