एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए बड़ा खतरा? तुरंत ताकत पाने के लिए युवा कर रहे हैं गलतियां

Health Risks: आजकल युवाओं के बीच एनर्जी ड्रिंक पीने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. पढ़ाई के दौरान जागने, जिम में एनर्जी बढ़ाने, लंबे समय तक काम करने या पार्टी के दौरान फ्रेश महसूस करने के लिए युवा अक्सर इनका सेवन करते हैं. कुछ समय के लिए एनर्जी और अलर्टनेस महसूस जरूर होती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना सेहत के लिए सुरक्षित है?

एनर्जी ड्रिंक्स शरीर को कैसे प्रभावित करते हैं?

एनर्जी ड्रिंक्स में मुख्य रूप से कैफीन, शुगर, टॉरिन, गुआराना, जिनसेंग और बी-विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं. कैफीन केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, जिससे कुछ समय के लिए जागरूकता और ऊर्जा महसूस होती है. हालांकि, अधिक मात्रा में यही कैफीन बेचैनी, घबराहट, कंपकंपी, नींद की समस्या और दिल की धड़कन की लय बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है. यह कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है.

रोजाना एनर्जी ड्रिंक्स पीने के नुकसान 

  • नींद की गुणवत्ता खराब होना
  • चिंता और घबराहट बढ़ना
  • सिरदर्द
  • चिड़चिड़ापन
  • दांतों में सड़न (अधिक चीनी वाले पेय)
  • वजन बढ़ना
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ना

किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

किशोरों, कैफीन के प्रति संवेदनशील लोगों और ऐसे लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए जिन्हें कैफीन लेने के बाद धड़कन तेज होना, बेचैनी या नींद की समस्या होती है. बच्चे और किशोर, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, हृदय रोग या अरिदमिया वाले लोग, क्रॉनिक किडनी डिजीज के मरीज, कैफीन के प्रति संवेदनशील लोग, चिंता या अनिद्रा से परेशान लोग आदि.

इसे भी पढ़ें:-कौन से सोलर पैनल का लाइफ है सबसे ज्यादा?, खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *