Tech News: सरकार ने फर्जी कॉल और तेजी से बढ़ते साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए मोबाइल सिम के नियमों बड़ा बदलाव कर दिया है. अगर आप भी नया सिम कार्ड खरीदने या पुराना नंबर बदलवाने की सोच रहे हैं, तो यह काम पहले जैसा आसान नही होगा.
नए SIM कनेक्शन के लिए अब बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा, यानी SIM लेते समय सिर्फ KYC के लिए दस्तावेज देना ही काफी नहीं होगा. नए नियम के मुताबिक, यूजर की पहचान बायोमेट्रिक तरीके से भी जांची जाएगी. इसमें फिंगरप्रिंट, चेहरे या आंखों की पुतली यानी Iris जैसी जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
नए नियम के मुताबिक, एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन हो सकते हैं. अगर किसी ग्राहक के पास उनके नाम पर इस तय लिमिट से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन हैं तो उसे अतिरिक्त नंबर बंद करने होंगे.
इसे भी पढे़ं:-दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा प्रकोप, 1,770 से ज्यादा मामले, इन लक्षणों पर तुरंत दें ध्यान