GDS के 25000+ पदों निकली बंपर भर्ती, 31 अगस्त से करें आवेदन

India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए इंडिया पोस्ट ने बड़ी भर्ती निकाली है. भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है. पंजीकरण 31 अगस्त 2026 से शुरू होगा जबकि ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा तक पद के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा की पढ़ाई की होनी चाहिए।

वेतन

बीपीएम पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12000 से 29380 रुपये तक टीआरसीए मिलेगा। वहीं एबीपीएम और डाक सेवकों को 10000 से 24470 रुपये तक मिलेंगे। इन पदों पर रोजाना कम से कम चार घंटे और अधिकतम पांच घंटे काम करना होगा।

चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी। इसके बाद उन्हें चयन होने के 15 दिनों के भीतर दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। सत्यापन सही पाए जाने पर सिस्टम के जरिए अनंतिम अनुबंध का प्रस्ताव जारी किया जाएगा। प्रस्ताव मिलने के 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले की सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इसमें 3 दिन का बेसिक प्रशिक्षण और रहने की व्यवस्था आदि शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से एक बार का पंजीकरण (OTR) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अपना व्यक्तिगत विवरण और 10वीं कक्षा से जुड़ी जानकारी भरें।
  • पसंदीदा विभाग और पद का चयन करें।
  • तय साइज के अनुसार फोटो (JPG/JPEG 30–100 KB) और हस्ताक्षर (JPG/JPEG 20–100 KB) अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से देखें और जरूरत होने पर सुधार करें।
  • अगर शुल्क लागू है तो उसका भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

इसे भी पढ़ें:-डाइट में शामिल करें ये कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ, हड्ड‍िया रहेंगी मजबूत और कमजोरी से मिलेगी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *