सीएम योगी ने यूपी स्टार्टअप मिशन पोर्टल का किया शुभारंभ, प्रोत्साहन राशि का भी किया वितरण

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का विमोचन और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ कर दिया। लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ और 9 इनक्यूबेटर्स को 1.79 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया. साथ ही नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्रों का भी वितरण किया.


सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले देश में मात्र 500 स्टार्टअप्स थे अब इनकी संख्या ढाई लाख से ऊपर है। स्टार्टअप इकोसिस्टम अब भारत के युवाओं के सपनों की उड़ान को गति दे रहा है। 2017 से पहले यही स्थिति उत्तर प्रदेश की भी थी। उस समय यहां कुल 120 स्टार्टअप थे लेकिन डबल इंजन सरकार के प्रोत्साहन व सकारात्मक वातावरण के कारण आज इनकी संख्या 24 हजार से अधिक हो गई। 

आज दुनिया की सबसे यंग प्रतिभाशाली और ऊर्जावान वर्क फोर्स यूपी के पास है. उन्होंने कहा कि युवाओं के आइडिया को अवसर इनोवेशन को प्रोत्साहन और स्टार्टअप को सामर्थ्य देकर यूपी जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर की नई संस्कृति को गति दे रहा है. नया विचार नया उद्यम और नए उद्यम से नया रोजगार यही नए उत्तर प्रदेश की नई पहचान है.

इसे भी पढ़ें:-रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं और उत्पत्ति, जानें किसने बांधी थी पहली राखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *