लोहिया संस्थान में नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक को मिलेगा मौका 

Rmlims recruitment 2026: लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती निकली है. संस्थान ने नॉन टीचिंग पदों पर कुल 74 रिक्तियों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों में प्रोग्रामर, मेडिकल फिजिसिस्ट, रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर, हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर और रिसेप्शनिस्ट शामिल है. खास बात यह है कि अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक रखी गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे. 

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • प्रोग्रामर: कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए.
  • मेडिकल फिजिसिस्ट: भौतिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ रेडियोलॉजिकल/मेडिकल फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा और मान्यता प्राप्त रेडिएशन थेरेपी विभाग में 12 महीने की इंटर्नशिप होनी चाहिए.
  • रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर: मेडिकल फिजिसिस्ट के समान शैक्षणिक योग्यता के साथ AERB के नियमों के अनुसार RSO की योग्यता होनी चाहिए.
  • हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II: 10वीं पास होना जरूरी है. अस्पताल, नर्सिंग होम या डॉक्टर के साथ काम करने का अनुभव होने पर प्राथमिकता मिल सकती है.
  • स्टेनोग्राफर: 55% से अधिक अंकों के साथ ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. हिंदी और अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड और अंग्रेजी में 40 या हिंदी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है. कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए.
  • रिसेप्शनिस्ट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता/जनसंपर्क में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए.
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.

 आवेदन फीस कितनी है?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 1180 रुपये है. एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 708 रुपये है, इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी शामिल है. दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है.

ऐसे करना होगा आवेदन 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले RMLIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलना होगा. 
  • अब ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवार को एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल भरनी होगी.
  • अब सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
  • लास्ट में फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा.

इसे भी पढ़ें:-राजगढ़ में ब्रिज की रेलिंग से टकराई स्लीपर बस, 4 यात्रियों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *