Krishna Janmashtami 2026: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज 04 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर परराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भगवान श्रीकृष्ण की जीवनलीला और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन को संजीवनी प्रदान करते हैं. उन्होंने सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म का मार्ग दिखाया. आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने तथा एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें.
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं. भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है. उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है. जय श्रीकृष्ण!
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की ओर से बधाई और शुभकानाएं दी गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्, भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं. भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों तथा चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है. जय श्रीकृष्ण!”
आज मनाई जा रही जन्माष्टमी
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. सनातन धर्म को मानने वाले इस दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाते हैं. आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा. कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लोग उनके आगमन के लिए अपने घरों और मंदिरों की विशेष सजावट करते हैं. भगवान को चढ़ाने के लिए छप्पन भोग बनाए जाते हैं. भजन गाते हैं.