यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 5 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

UP Special TET notification 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

स्पेशल टीईटी कराने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश के बाद आया है. कोर्ट ने शिक्षकों के मामले में कहा था कि 31 अगस्त 2028 तक सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना जरूरी होगा. हालांकि, जिन शिक्षकों की सेवा पांच साल से कम बची है, उन्हें बिना टीईटी के सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है.

पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एलिजिबिलिटी 

यूपी स्पेशल टीईटी का पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले टीचर्स के लिए होगा. इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत के साथ सीनियर सेकेंडरी और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की योग्यता होनी हो सकती है. इसके अलावा एनसीटीई के नियमों के तहत 45 प्रतिशत अंक के साथ सीनियर सेकेंडरी और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की योग्यता भी मान्य है.

बीएड की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पेपर 1 के लिए एलिजिबल होंगे. इसके अलावा पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं के लिए होगा. इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 2 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता हो सकती है. इसमें भी 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड मान्य होगी. वहीं सीनियर सेकेंडरी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों और 4 वर्षीय B.EI.Ed की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. 

कितनी है आवेदन फीस?

आवेदन फीस उम्मीदवार की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी-एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 300 रुपये जमा करने होंगे. फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. 

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

स्पेशल टीईटी में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग बेंचमार्क 60 प्रतिशत रखा गया है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार इसमें छूट दी गई है. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होने की वजह से उम्मीदवारों को गलत उत्तरों के लिए अंक नहीं गंवाने होंगे. वहीं यूपी स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा में दोनों पेपरों में 150-150 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे.

कैसे भरें फॉर्म?

  1. UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. One Time Registration (OTR) के विकल्प पर क्लिक करें.
  3. मांगी गई जानकारी भरकर OTR पूरा करें.
  4. Registration के बाद Login करें.
  5. UP Special TET 2026 का Application Form खोलें.
  6. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  8. अपनी श्रेणी के अनुसार Application Fee जमा करें.
  9. Form को अंतिम रूप से Submit करें.
  10. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-भारतीय वायुसेना करने जा रही 17 दिन का युद्धाभ्यास, NOTAM जारी, घबराए पाकिस्तान ने की इमरजेंसी मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *