शिक्षक दिवस पर PM मोदी का खास संवाद, कहा- मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…

PM Modi meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (5 सितंबर) को शिक्षक दिवस के मौके पर कुछ खास टीचर्स से मुलाकात की. इस दौरान, पीएम मोदी ने उनसे कई मसलों पर बात की और सुझाव भी मांगे. दरअसल, नेशनल अवॉर्ड हासिल करने वाले शिक्षकों को प्रधानमंत्री आवास पर एक खास कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था. शिक्षकों से मुलाकात और बातचीत का वीडियो पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया. 

पीएम मोदी ने शिक्षकों से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया था, और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं सामने से आकर जांच करवा रही हैं. पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. एक और अच्छा अनुभव एक ही दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना रहा.’

पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स पर पीएम ने क्या की बात

पीएम मोदी ने उनसे अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कोई सुझाव मांगा. उन्होंने पूछा, “अगर मैं आपके यहां विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए?”

इस पर एक शिक्षिका ने जवाब दिया, “सबसे पहले, आपमें आत्मविश्वास होना चाहिए… आत्मविश्वास बहुत ज़्यादा अभ्यास से आता है. आपका व्यक्तित्व देखकर मैं खुद भी थोड़ी घबरा गई थी…”

इसे भी पढ़ें:-शिक्षक दिवस पर देश के कई उच्च शिक्षा-पॉलिटेक्निक शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *