जयपुर अपहरण कांड का मास्टरमाइंड दुबई से गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस था जारी

Rajasthan: राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) टीम ने जयपुर में व्यापारी के अपहरण और फिरौती मामले के मास्टरमाइंट को दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. मामला जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र का है.

करण के साथी पहले ही गिरफ्तार

करण पर खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में व्यापारी नरेन्द्र नाथ दत्ता का पुलिस की वर्दी पहनकर अपहरण किया गया और परिजनों से करोड़ों की फिरौती मांगी गई थी. मामले में उसके साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. मास्टरमाइंड करण देश छोड़कर दुबई भाग गया था.

लोकेशन ट्रेस कर इंटरपोल को दी जानकारी

करण आसवानी के दुबई में होने की जानकारी मिलने के बाद एजीटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू की. आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कराया गया. इसके बाद एजीटीएफ ने यूएई के अबू धाबी स्थित इंटरपोल से लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखा. तकनीकी और अन्य माध्यमों से आरोपी करण की लोकेशन ट्रेस कर उसकी जानकारी इंटरपोल को दी गई. इसके बाद आरोपी को दुबई में डिटेन कर लिया गया.

कई आपराधिक रिकॉर्ड

करण आसवानी के खिलाफ पहला हत्या का मुकदमा वर्ष 2000 में मुरलीपुरा थाने में दर्ज हुआ था. इसके बाद 2003 और 2005 में शिप्रापथ, 2009 में मानसरोवर तथा वर्ष 2023 में बिंदायका, खोह नागोरियान और मानसरोवर थानों में अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट और अन्य गंभीर मामलों से जुड़े प्रकरण दर्ज हुए. वर्ष 2025 में खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में व्यापारी के अपहरण और संगठित अपराध से जुड़ा मामला उसके आपराधिक रिकॉर्ड में एक और कड़ी बना.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में जारी है बारिश का सिलसिला, यूपी-बिहार में अर्लट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *