Indian railways: भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारों को लेकर दिल्ली से बिहार तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर दी है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 4 स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को 1 दिसंबर तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है. इस कदम से बिहार और झारखंड के लोगों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी और उनकी यात्रा सुविधाजनक बनेगी.
रेलवे के इस फैसले से दीपावली और छठ पूजा के लिए घर जाने और वापस दिल्ली आने में भी खास दिक्कतें नहीं होंगी. रेलवे के इस फैसले से लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक बनेगी. इन सभी स्पेशल ट्रेनों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं.
ट्रेन नंबर- 03639, धनबाद जंक्शन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन
- किस दिन चलती है: प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार
- विस्तारित अवधि: 4 सितंबर से 30 नवंबर तक
- एक्स्ट्रा ट्रिप: 26
ट्रेन नंबर- 03640, शकूरबस्ती-धनबाद जंक्शन स्पेशल ट्रेन
- किस दिन चलती है: प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार
- विस्तारित अवधि: 5 सितंबर से 1 दिसंबर तक
ट्रेन नंबर- 05579, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
- किस दिन चलती है: प्रत्येक शुक्रवार और रविवार
- विस्तारित अवधि: 4 सितंबर से 29 नवंबर तक
- एक्स्ट्रा ट्रिप: 26
ट्रेन नंबर- 05580, आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन
- किस दिन चलती है: प्रत्येक रविवार और मंगलवार
- विस्तारित अवधि: 6 सितंबर से 1 दिसंबर तक
- एक्स्ट्रा ट्रिप: 26
ट्रेन नंबर- 05575, सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
- किस दिन चलती है: प्रत्येक मंगलवार
- विस्तारित अवधि: 8 सितंबर से 24 नवंबर तक
- एक्स्ट्रा ट्रिप: 12
ट्रेन नंबर- 05576, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल ट्रेन
- किस दिन चलती है: प्रत्येक गुरुवार
- विस्तारित अवधि: 10 सितंबर से 26 नवंबर तक
- एक्स्ट्रा ट्रिप: 12
ट्रेन नंबर- 02397, गया जंक्शन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
- किस दिन चलती है: प्रत्येक रविवार
- विस्तारित अवधि: 6 सितंबर से 29 नवंबर तक
- एक्स्ट्रा ट्रिप: 13
ट्रेन नंबर- 02398, आनंद विहार-गया जंक्शन स्पेशल ट्रेन
- किस दिन चलती है: प्रत्येक सोमवार
- विस्तारित अवधि: 7 सितंबर से 30 नवंबर तक
- एक्स्ट्रा ट्रिप: 13
इसे भी पढ़ें:-खड़े होकर क्यों नहीं पीना चाहिए पानी? जानिए इसके पीछे छिपा धार्मिक और वैज्ञानिक कारण