BOB में वेल्थ एग्जीक्यूटिव-क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर भर्ती शुरु, जानें कैसे करें आवेदन

BOB recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर कुल 1100 वैकेंसी निकाली हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास आवेदन करने और फीस जमा करने के लिए 24 सितंबर 2026 तक का समय है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का IC 38 सर्टिफिकेट या NISM के तय सर्टिफिकेट में से कोई एक वैध सर्टिफिकेट होना जरूरी है. मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या फाइनेंस, मार्केटिंग, बैंकिंग में MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. 

क्रेडिट एनालिस्ट के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होने के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट की योग्यता रखना अनिवार्य है. इसके साथ ही किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 1 साल का बैंकिंग अनुभव होना आवश्यक है. 

आयु सीमा

वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करना होगा. सामान्य, EWS और OBC वर्ग के लिए आवेदन फीस 850 रुपये तय की गई है. वहीं SC, ST और महिला उम्मीदवार आवेदन फीस मात्र 175रुपये रखी गई है. 

कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए पोर्टल ibpsreg.ibps.in/bonwejul26/ पर विजिट करें.

होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें.

रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें.

हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें.

कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें.

फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-यूपी में युद्धस्तर पर बाढ़ राहत अभियान, 19,454 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *