20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिनों तक बरसेंगे बादल

Weather Today: देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अगले तीन दिनों तक जारी रहने वाली हैं. भारत मौसम विभाग के अनुसार, 8, 9 और 10 सितंबर के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर

बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम में बदलाव हुआ। बारिश ने दस्तक दी और लोगों को गर्मी से राहत मिली। IMD ने दिल्ली के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, 11 सितंबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस बीच, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। IMD ने राज्य के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लिए चेतावनी दी है। खीरी, बहराइच, बलरामपुर,आगरा, कानपुर,गोरखपुर समेक कई जिलों में बादल बरस सकते हैं।

बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान  सीवान, सारण, गया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, में तेज बारिश के आसार है। तो वहीं, हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसके अलावा गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

दिल्ली के सटे NCR और हरियाणा के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, किसानों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। निचले इलाकों में पानी भर सकता है। 

पहाड़ी इलाकों में बारिश-भूस्खलन

कश्मीर और आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने के गिरे भाव, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *