Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान के नगोया में हो रहे एशियन गेम्स-2026 में धमाकेदार शुरुआत की है. शुक्रवार को खेले गए प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जापान को आठ विकेट से हरा दिया। जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 57 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत ने ये टारगेट पांच ओवरों में हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
भारत का ये पहला मैच था. स्पिनर श्रीचरणी ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए. शेफाली ने 14 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। ऋचा घोष ने छह गेंदों पर 12 रन बना। दोनों नाबाद रहीं। जापान की ओर से अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने 47 गेंदों पर 25 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारत के आक्रमण का सामना करने में नाकाम रहे. जापान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 57 रनों पर ऑल आउट हो गई.
सेमीफाइनल की टीमें अब तय
इस तरह भारत ने 90 गेंदें शेष रहते क्वार्टर फाइनल जीत लिया और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गया. सेमीफाइनल की टीमें अब तय हो चुकी हैं, जिनमें पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से और भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. दोनों सेमीफाइनल रविवार को खेले जाएंगे.