हिमाचल प्रदेश से भीषण सड़क हादसा, गहरी खाईं में गिरी कार,चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश से भीषण सड़क हादसे कुल्लू जिले के हरिपुर-नागन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-305 पर करीब साढ़े तीन बजे एक कार ह्यूंडई एक्सटर नंबर HP 35 9123 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में करीब पांच लोग सवार थे।

घंटों चला बचाव अभियान

बता दें कि लोगों के बाहर निकालने के लिए बचाव दल को कई घंटे तक अभियान चलाना पड़ा। राहत एवं बचाव कार्य सुबह करीब आठ बजे तक जारी रहा। हादसे में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किस वजह से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाईं में गिरी। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *