26 September 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 26 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के गण्ड योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
26 September 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी. हालांकि, सेहत के मामले में लापरवाही न करें और आराम के लिए भी समय निकालें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. कुछ मामलों में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ कामों के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए उपलब्धि हासिल करने के अच्छे अवसर बन सकते हैं. व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. मन शांत रहेगा और आप अपने जरूरी कामों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है. साथ ही नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे. विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा. हालांकि, अपनी निजी या गुप्त बातें किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन राहत लेकर आ सकता है. पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको काम में सफलता मिल सकती है. मेहनत और सूझबूझ के बल पर आप मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में सफल रहेंगे. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. कोई अटका हुआ सरकारी काम भी पूरा हो सकता है. पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा. प्रेम संबंधों में रहने वालों को साथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और प्राणायाम लाभकारी रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, खासकर पैसों के लेन-देन में लापरवाही से बजट बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. किसी जरूरी काम में रुकावट आने से परेशानी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आर्थिक मामलों में संयम बरतना जरूरी होगा, क्योंकि खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कई जगहों से अच्छे अवसर मिल सकते हैं. गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले अच्छी तरह सोचें. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑर्डर रद्द होने से परेशानी हो सकती है. शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लेकर आएगा. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जबकि व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है. लाभ के नए अवसर मिलेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार में शांति बनी रहेगी. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है. हालांकि, किसी काम में रुकावट के कारण थोड़ी आर्थिक परेशानी हो सकती है. शाम को करीबी लोगों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज तनाव लेने और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र में आर्थिक मामलों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. काम के दौरान सक्रिय रहना जरूरी होगा, क्योंकि लापरवाही का फायदा कोई दूसरा व्यक्ति उठा सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे. कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा. घर में धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ को लेकर रुचि बढ़ सकती है. हालांकि, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और बिना सोचे किसी को धन देने से बचें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और नई चुनौतियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन कमाने के नए अवसर सामने आएंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए सोच-समझकर ही कोई फैसला लें. दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेना होगा. स्वास्थ्य के मामले में भी सतर्क रहें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से मिलाजुला रहेगा. काम का बोझ अधिक होने के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. हालांकि, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. अतिरिक्त आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर करने के मौके मिलेंगे, लेकिन पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतना जरूरी होगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और नौकरी या व्यापार में कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है. आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. परिवार के लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. इससे मन को शांति और प्रसन्नता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-चुटकियों में पहचान पाएंगे नकली प्रोडक्ट्स, यह टेक्नोलॉजी आएगी काम