NEET UG 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।इस राउंड में कुल 9,856 उम्मीदवारों को फायदा मिला है। इसमें 4,687 को बिल्कुल नई सीट मिली है, जबकि 5,169 छात्रों की सीट अपग्रेड हुई है। MCC ने इस राउंड में 183 नई MBBS और BDS सीटें भी जोड़ी हैं।
AIQ में MBBS की कट-ऑफ कहां तक गई?
ऑल इंडिया कोटा (ओपन सीट) में MBBS की आखिरी रैंक -जनरल: 27,080OBC: 27,310EWS: 30,848SC: 1,23,708ST: 1,37,369
AIIMS और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में क्या रही रैंक?
ओपन सीट कोटे के तहत AIIMS / AMU / सेंट्रल यूनिवर्सिटी में -जनरल की आखिरी रैंक – 5,385OBC – 6,457EWS – 6,743
DU कोटे में जनरल की क्लोजिंग 7,672 और IPU कोटे में 7,964 रही।
BDS और डीम्ड यूनिवर्सिटी का हाल
AIQ में BDS की जनरल कट-ऑफ – 47,011डीम्ड यूनिवर्सिटी में MBBS की आखिरी सीट 11,94,233 रैंक तक गई।NRI कोटे में 9,95,870 रैंक तक MBBS मिली।
आगे क्या करना है?
जिन्हें राउंड 3 में सीट मिली है, उन्हें 1 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए NEET एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, अलॉटमेंट लेटर, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और कैटेगरी सर्टिफिकेट ले जाना होगा।जिन्हें सीट नहीं मिली, वे स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 12 से 14 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा और रिजल्ट 17 अक्टूबर को आएगा।
इसे भी पढ़ें;-भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग से मिली कारारी हार