Technology: Facebook पर आपकी पर्सनल जानकारी, कॉन्टैक्ट्स, फोटो, मैसेज और दूसरी कई डिटेल्स जुड़ी होती हैं. ऐसे में अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपके अकाउंट का कंट्रोल मिल जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है. Facebook अकाउंट हैक होने पर प्रोफाइल में बिना आपकी जानकारी के बदलाव, अनजान पोस्ट या कमेंट और लॉगिन से जुड़े अलर्ट मिल सकते हैं. कुछ मामलों में पासवर्ड या कॉन्टैक्ट डिटेल भी बदल दी जाती हैं और यूजर के लिए अकाउंट में लॉगिन करना मुश्किल हो जाता है. अच्छी बात यह है कि ऐसी स्थिति में Facebook ने अकाउंट रिकवर करने के लिए कई तरीके दिए हैं.
फेसबुक अकाउंट हैक होने के संकेत
- आपकी बिना इजाजत पोस्ट, कमेंट या मैसेज होना
- प्रोफाइल फोटो, नाम, पासवर्ड, ईमेल या मोबाइल नंबर अपने आप बदल जाना
- किसी अनजान जगह / डिवाइस से लॉगिन का अलर्ट आना
- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन काम न करना
- आपका ईमेल/नंबर हट जाना और कोई नया ईमेल/नंबर जुड़ जाना
हैक हुआ अकाउंट कैसे रिकवर करें?
स्टेप 1: उसी फोन / लैपटॉप से कोशिश करें जिससे आप पहले लॉगिन कर चुके हैं.
स्टेप 2: ये पेज खोलें: facebook.com/login/identifyवहाँ अपना ईमेल, मोबाइल नंबर (कंट्री कोड +91 के साथ), नाम या यूजरनेम डालकर अकाउंट खोजें.
स्टेप 3: अकाउंट मिल जाए तो फेसबुक जो रिकवरी ऑप्शन दे, उसे फॉलो करें. अगर आपके पास पुराने ईमेल/नंबर का एक्सेस नहीं है तो “No longer have access to these?” पर क्लिक करें.
स्टेप 4: नई कॉन्टैक्ट जानकारी दें जो पहले कभी आपके अकाउंट में नहीं लगी हो. पहचान वेरिफाई करने के सारे स्टेप पूरे करें.
स्टेप 5: एक्सेस वापस मिलते ही तुरंत पासवर्ड बदलें:
इसके लिए प्रोफाइल > Settings & Privacy > Accounts Center > Password and Security > Change Password जाएं
मजबूत पासवर्ड रखें जो अंदाजा लगाना मुश्किल हो.
इसे भी पढ़ें-भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, 124 रन से जीता मुकाबला