PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सितंबर बीत गया और अक्टूबर शुरू हो चुका है, लेकिन किस्त को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है. किसानों के बीच 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
कब जारी होगा 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं. बता दें कि 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी, जबकि 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को आई थी. 23वीं किस्त के चार महीने 20 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं. इसी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि 24वीं किस्त भी 20 अक्टूबर के आसपास जारी हो सकती है. हालांकि, किस्तों के बीच अंतर हमेशा ठीक चार महीने का हो, ये जरूरी नहीं है. इसलिए सिर्फ पिछली तारीख के आधार पर 20 अक्टूबर को किस्त आने की पुष्टि नहीं की जा सकती.
सरकार ने नहीं किया तारीख का ऐलान
सबसे जरूरी बात यह है कि केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. 20 अक्टूबर को खाते में पैसा आने की खबर को अभी पक्की तारीख नहीं माना जा सकता. आमतौर पर किस्त जारी होने से पहले सरकार इसकी आधिकारिक जानकारी देती है. किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर सही जानकारी चेक कर सकते हैं. किसी भी वायरल मैसेज पर भरोसा न करें.
24वीं किस्त का स्टेटस ऐसे चेक करें:
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें
- OTP वेरिफाई होते ही पेमेंट का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा
इसे भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 7 की मौत, 21 लोग गंभीर