UP Teacher Promotion 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में तैनात हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के करीब 70 हजार शिक्षकों का प्रमोशन होने जा रहा है। बता दें कि 2016 के बाद से ही इन शिक्षकों का प्रमोशन रुका हुआ था। अब बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन
परिषद की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची (Seniority List) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठता के आधार पर ही पात्र शिक्षकों को प्रमोशन दिया जाएगा।बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी जिले 23 अक्टूबर 2026 तक वरिष्ठता सूची परिषद कार्यालय को भेज दें। इसके बाद नवंबर से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 3.30 लाख परिषदीय शिक्षक तैनात हैं, जिनमें से 70 हजार से अधिक एक ही पद पर सालों से काम कर रहे हैं। अब इन्हें प्रमोशन का लाभ मिलने की उम्मीद है।
100 छात्रों पर एक हेडमास्टर
किस पद पर होगा प्रमोशन?प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को प्रमोशन के बाद प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बनाया जाएगा। वहीं प्राथमिक के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोशन मिलेगा। यह प्रमोशन RTE के तहत स्वीकृत प्रधानाध्यापक पदों के आधार पर होगा, जहां प्राथमिक में 150 और उच्च प्राथमिक में 100 छात्रों पर एक हेडमास्टर का पद होता है।
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने 4.60 लाख स्टूडेंट्स को भेजे स्कॉलरशिप, खातों में ट्रांसफर किए 148 करोड़