Religion: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन व्रत रखने से पितरों को मोक्ष मिलता है और व्रत रखने वाले की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। पंचांग के मुताबिक यह एकादशी आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। जानिए इंदिरा एकादशी सही डेट और शुभ मुहूर्त।
अक्टूबर इंदिरा एकादशी तारीख
अक्टूबर में इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी, जो 6 अक्टूबर को पड़ेगी। एकादशी तिथि 5 अक्टूबर की देर रात 2 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 6 अक्टूबर की रात 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगी।
इंदिरा एकादशी शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – 04:39 AM से 05:28 AM
प्रातः सन्ध्या – 05:03 AM से 06:17 AM
अभिजित मुहूर्त – 11:46 AM से 12:33 PM
विजय मुहूर्त – 02:07 PM से 02:53 PM
गोधूलि मुहूर्त – 06:01 PM से 06:26 PM
सायाह्न सन्ध्या – 06:01 PM से 07:15 PM
अमृत काल – 08:44 PM से 10:17 PM
इंदिरा एकादशी की पूजा विधि
इंदिरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें और वहां भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। धूप-दीप जलाएं और भगवान विष्णु को तुलसी दल, पुष्प, नवैद्य, धूप और दीप अर्पित करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। भगवान को भोग लगाएं, फिर भगवान विष्णु की आरती करें।