KKK15 Winner: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-15 का 4 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ. जिसमें अविनाश मिश्रा ने विनर का खिताब हासिल कर लिया है. फिनाले में उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने जब अविनाश को विजेता की ट्रॉफी सौंपी, तो एक्टर की आंखों में खुशी और भावुकता साफ नजर आई. उनके लिए यह जीत टीवी इंडस्ट्री में करीब एक दशक लंबे सफर की एक खास उपलब्धि बन गई है.
खतरों के खिलाड़ी 15 का फिनाले टास्क
टॉप 3 कंटेस्टेंट ओरी, अविनाश और ऋत्विक को फाइनल टास्क दिया गया, जिसमें हेलीकॉप्टर से कूदकर, जेट स्की चलाना और तैरकर एंड-पॉइंट तक पहुंचना था, जहां आखिर में यह टास्क एक धमाके के साथ खत्म होता है. इस टास्क को अविनाश ने सबसे कम समय में स्टंट पूरा किया. जबकि ओरी और ऋत्विक ने ज्यादा समय लिया. इसके बाद जब रोहित शेट्टी ने अविनाश के नाम का खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर के नाम का ऐलान किया तो वह इमोशनल होते हुए नजर आए.
जीत के बाद अविनाश ने कही दिल की बात KKK15 Winner
अपनी जीत को लेकर अविनाश ने बताया कि उन्होंने शो में सिर्फ ट्रॉफी जीतने के इरादे से कदम नहीं रखा था. उनके लिए यह सफर खुद को चुनौती देने और अपनी क्षमताओं को साबित करने का जरिया था. उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर काम करते हुए उन्हें लंबे समय से एक खास छवि के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन वह चाहते थे कि दर्शक उनके व्यक्तित्व और हुनर के दूसरे पहलुओं को भी पहचानें. अविनाश के मुताबिक, इस शो ने उन्हें अपनी पहचान से आगे बढ़कर सिर्फ अपने प्रदर्शन के जरिए खुद को साबित करने का मौका दिया. उनके लिए ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उनके करियर में एक नई पहचान की शुरुआत भी है.
इसे भी पढ़ें:-पितृ पक्ष की दशमी तिथि पर किसका किया जाता है श्राद्ध, जानें