Jio Platforms IPO: 38,000 करोड़ के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी, GMP में तगड़ा उछाल

Business: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप किसी बड़े आईपीओ का इंतजार कर रहे थे तो मुकेश अंबानी की Jio Platforms का IPO आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। कंपनी बाजार से करीब 3.8 बिलियन डॉलर यानी 37,000 से 38,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। अगर कंपनी इसी साइज के साथ IPO लाती है तो यह LIC को पीछे छोड़कर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन जाएगा। IPO कब खुलेगा और लिस्टिंग कब होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Jio Platforms का IPO 23 अक्टूबर तक खुला रह सकता है और 28 अक्टूबर को शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल डेट नहीं दी है।PTI की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की लिस्टिंग 143-146 बिलियन डॉलर यानी 12 से 15 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर हो सकती है। इस IPO से मिलने वाले पैसे का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में लगाया जाएगा। कंपनी करीब ₹27,500 करोड़ का बकाया कर्ज जो Reliance Jio Infocomm पर है, उसे चुकाने के लिए इस फंड का इस्तेमाल करेगी। साफ है कि कंपनी का फोकस ग्रोथ से ज्यादा बैलेंस शीट मजबूत करने पर है।

IPO को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज है। प्राइस बैंड का ऐलान भी नहीं हुआ है, फिर भी ग्रे मार्केट में हलचल तेज है। Investorgain के आंकड़ों के अनुसार 6 अक्टूबर सुबह Jio Platforms का GMP 156 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो एक दिन पहले 147 रुपये और 4 अक्टूबर को 148 रुपये था। आमतौर पर GMP प्राइस बैंड आने के बाद तय होता है, लेकिन बिना प्राइस के ही 156 रुपये का प्रीमियम मिलना दिखाता है कि अनलिस्टेड मार्केट में बड़े इन्वेस्टर किसी भी कीमत पर इस शेयर को हाथ से नहीं जाने देना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *