गुजरात के भावनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई हाई स्पीड बोलेरो, 6 कर्मचारियों की मौत

Gujarat: गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा मंगलवार को भावनगर जिले में हुआ। हाई स्पीड बोलेरो की ट्रेलर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह कर्मचारियों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक भावनगर के पास त्रापज के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रहे एक ट्रेलर में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सवार सभी लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के दो अलग-अलग प्लॉट के स्टाफ सदस्य थे।

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

बता दें कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विजयभाई, साधुभाई, जिग्नेशभाई, भार्गवभाई, हिरेनभाई और योगेशभाई के और घायल की पहचान जयेशभाई के रूप में हुई है। घायल को भावनगर के सरकारी में ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहर के निजी अस्ताल में ले जाया गया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *