CRPF Vacancy 2026: अगर आप खिलाड़ी हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत बंपर भर्ती निकाली है. अगर आपने नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर किसी खेल में देश का नाम रोशन किया है और अब सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो CRPF आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है।
वैकेंसी डिटेल
कुल पद – 521हेड कांस्टेबल GD – 182 पद (पुरुष-150, महिला-32)कांस्टेबल GD – 339 पद (पुरुष-258, महिला-81)
कब तक आवेदन?
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 है। फॉर्म ऑफिशियल पोर्टल rect.crpf.gov.in पर ही भरना होगा। फॉर्म में गलती होने पर 12 से 14 नवंबर के बीच करेक्शन विंडो भी खुलेगी।
सैलरी कितनी मिलेगी?
हेड कांस्टेबल को लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये और कांस्टेबल को लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये महीना सैलरी मिलेगी।
कौन अप्लाई कर सकता है?
ये सामान्य भर्ती नहीं है। इसमें वही खिलाड़ी अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने पिछले 2 साल के अंदर किसी मान्यता प्राप्त नेशनल / इंटरनेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो या मेडल जीता हो। स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट की वैधता विज्ञापन की तारीख से 2 साल के अंदर की होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सीधा आपकी खेल उपलब्धि के आधार पर मेरिट बनेगी। जितनी बड़ी उपलब्धि, उतने ज्यादा नंबर। अगर दो खिलाड़ियों के नंबर एक जैसे हुए तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती के आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को CRPF की rect.crpf.gov.in. वेबसाइट पर जाना होगा.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
- अब फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवारों को सारी जानकारी अच्छी तरह से जांचनी होगी.
- इसके बाद आवेदन सबमिट कर उसका कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रख लें.
- CRPF ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
- भर्ती संबंधी सवालों के लिए CRPF हेल्पलाइन नंबर 01-126160255 पर भी कांटेक्ट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-कौन सा कैंसर सबसे ज्यादा जानलेवा और कौन सा है कम खतरनाक? एक्सपर्ट से समझें