दिवाली से पहले लाखों परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर, देखें आपके राज्य में है योजना या नहीं

Free LPG Cylinder: दिवाली से पहले LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी खुशखबरी है। केंद्र और कई राज्य सरकारें उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और गरीब परिवारों को फ्री LPG सिलेंडर या उसकी कीमत के बराबर कैशबैक दे रही हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं तो आपका त्योहार फ्री में मन सकता है।  ये फायदा हर गैस उपभोक्ता को नहीं मिलता। इसके लिए आपको योजना की पात्रता पूरी करनी होगी और गैस कनेक्शन में Aadhaar e-KYC, बैंक खाता लिंक होना जरूरी है।

किस राज्य में मिल रहा है फ्री सिलेंडर?

1. उत्तर प्रदेश – साल में 2 फ्री सिलेंडर

यूपी में 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली और होली पर 2 फ्री सिलेंडर दिए जा रहे हैं। पैसा सीधे खाते में आएगा।

2. आंध्र प्रदेश – दीपम 2.0 योजना

यहाँ पात्र राशन कार्ड धारकों को साल में 3 फ्री LPG रिफिल मिल रही है।

3. गोवा

गोवा में अंत्योदय और गरीब परिवारों को साल में 3 सिलेंडर पर सरकारी मदद दी जा रही है।

4. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर

उत्तराखंड में अंत्योदय कार्ड धारकों को और जम्मू-कश्मीर में पात्र परिवारों को सालाना फ्री सिलेंडर की सुविधा दी गई है।

5. दिल्ली

दिल्ली में भी गरीब परिवारों के लिए त्योहार पर फ्री सिलेंडर की योजना की घोषणा हुई है।

पैसा कैसे मिलेगा?

DBT सिस्टमज्यादातर राज्यों में आपको पहले सिलेंडर की पूरी कीमत देकर बुकिंग करनी होगी। उसके बाद सरकार आपके बैंक खाते में DBT के जरिए पूरी राशि वापस भेज देगी। पैसा आने में 2-3 दिन का टाइम लग सकता है।

फ्री सिलेंडर चाहिए तो ये काम आज ही कर लें, वरना पैसा अटक जाएगा

  • अपनी गैस एजेंसी पर जाकर e-KYC करा लें।
  • बैंक खाता आधार से लिंक और एक्टिव होना चाहिए।
  • गैस कनेक्शन, आधार और राशन कार्ड में नाम एक जैसा होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *