Delhi: देश के दिग्गज उद्योगपति और पद्म विभूषण रतन टाटा की पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरे देश ने उन्हें याद किया. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि रतन टाटा सिर्फ एक उद्योगपति नहीं थे, बल्कि परिश्रम, सादगी और मानवता की जीती-जागती मिसाल थे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट किया, “भारत के महान उद्योगपति, ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उद्योग, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व को साथ लेकर चलने वाला उनका जीवन परिश्रम, विनम्रता और सेवा की अनुकरणीय विरासत है.”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रतन टाटा को नमन करते हुए कहा कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व, नए विचारों और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण से उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उन्होंने विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया. रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, रोजगार सृजन और समाज कल्याण में रतन टाटा का योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.
इसे भी पढ़ें:-4 राज्यों की 6 सीटों पर आज होगा फैसला, सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी