दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट

New Delhi: देश की राजधानी में आज सुबह बारिश और आंधी-तूफान के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। आईएमडी ने दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी।

बता दें कि शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर और कालका मंदिर के आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इससे भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, कानपुर और लखनऊ जैसे जिलों में बारिश और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बता दें कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया में भारी बारिश और तूफान की आशंका है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *