नवरात्रि के 9 दिन नहीं होगी कमजोरी, इन 4 चीजों का करें फलाहार

Life style: 11 अक्टूबर से देवी उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिनों का विशेष महत्तव माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा करने के साथ ही व्रत भी रखते हैं। व्रत वाले दिन केवल फलाहार करते हैं। इसके कारण कई बार हमारे शरीर को उचित पोषण नहीं मिलता है।

इसके आलावा व्रत के दौरान कुछ लोगों को कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर आप नौ दिन का व्रत कर रहे हैं,  तो इन 4 चीजों को अपने डाइट में शामिल करें।

1. केला – एनर्जी का पावरहाउस

केले में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और मिनरल्स भरपूर होते हैं। दिन में 1-2 केला खाने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी।

2. संतरे का जूस – हाइड्रेशन के लिए

संतरा विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत है। इसका जूस शरीर को हाइड्रेट रखता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

3. सेब

सेब में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। रोज एक सेब खाने से व्रत में दिनभर कमजोरी नहीं होगी।

4. ब्लूबेरी

इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं जो तनाव कम करते हैं और शरीर को ताकत देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *