New Delhi: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में आज मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को शहर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
मौलम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोपहर और शाम के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। रात में भी बारिश या आंधी-तूफान का एक और दौर आ सकता है। बता दें कि कुछ जगहों पर 60 किमी की स्पीड से आंधी चल सकती है। कई जगहों पर आज ओले गिरने के आसार हैं।
बता दें कि उत्तरी भारत में एक नया ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में व्यापक बारिश, तेज़ आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। दिल्ली में भी इसी के असर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।