IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Divya Mittal: उत्तर प्रदेश की तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने IAS की नौकरी से इस्तीफा देकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है. दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी का नाम ‘जन नीति भारत’ रखा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी.

बता दें कि दिव्या मित्तल को ईमानदार और बेबाक अफसर के तौर पर जाना जाता रहा है. अब प्रशासन से राजनीति में आने के बाद वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगी और उनका एजेंडा क्या होगा, इस पर सबकी नजर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *