कोलकाता हादसे के बाद यूपी में सख्ती, सीएम योगी ने दुर्गा पंडाल सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Lucknow: कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद यूपी सरकार भी अलर्ट मोड में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को जरूरी निर्देश दिए हैं। बता दें कि सीएम योगी ने अधिकारियों को पंडालों में फायर सेफ्टी, एंट्री और एग्जिट गेट के साथ ही बिजली के इंतजाम की जांच करने को कहा है। साथ ही उन्होंने इमरजेंसी एग्जिट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर निगरानी करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पंडाल में शनिवार देर शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद दुर्गा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। एहतियातन यूपी सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशासन को निर्देश जारी किया गया है कि वे दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का खासा ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *