JDU के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी नीरज कुमार को आया हार्ट अटैक, मेदांता के ICU में भर्ती

Bihar: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। उन्हें सोमवार देर रात अस्पताल ले जाया गया था। नीरज कुमार तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं।

बता दें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नीरज कुमार का पार्टी विधायक अनंत सिंह से विवाद चल रहा है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मैं डरने वाला नहीं, अड़ने वाला हूं, इन दिनों जेडीयू के भीतर राजनीतिक खींचतान सामने आ रही है। पार्टी के विधायक अनंत सिंह इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह के पक्ष में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह कई बार नीरज कुमार को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *