अमित शाह का पंजाब दौरा: बटाला, संगरूर के बाद जाएंगे मानसा, दशहरा समारोह में लेंगे हिस्सा

Punjab: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर हैं, शाह पंजाब में नशा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, सबसे पहले गृहमंत्री दोपहर सवा 12 बजे बटाला के माड़ी पन्नवां जाएंगे और विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे।

इसके बाद वे संगरूर के तूरबंजारा जाएंगे और गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे, फिर शाह मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे, शाम को वे लुधियाना में दशहरा समारोह में शामिल होंगे।

शाह 30 सितंबर को जालंधर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित करने आए थे, 20 दिन के अंदर यह शाह का दूसरा पंजाब दौरा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *