21 October 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 21 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन श्रवण नक्षत्र के शूल योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.।
21 October 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष: आज खुशियों की दस्तक से दिन का मिजाज बदल सकता है। कोई अच्छी खबर लंबे समय की चिंता दूर करेगी। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर बातचीत से नया रास्ता निकलेगा।
वृषभ: आज सुकून, स्वाद और खुशखबरी का संगम है। मनपसंद भोजन और अपनों का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश में हैं तो नया अवसर मिल सकता है। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
मिथुन: पैसों का फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी में निवेश भारी पड़ सकता है। यात्रा से नए अवसर मिलेंगे। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
कर्क: रिश्तों में मिठास आएगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और परिवार में विवाह की बाधाएं दूर हो सकती हैं। बजट का ध्यान रखें।
सिंह: आपका व्यक्तित्व चर्चा में रहेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी डील आखिरी समय में अटक सकती है, धैर्य रखें।
कन्या: किस्मत साथ देगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। बचत के लिए दिन शुभ है।।
तुला: अटके काम पूरे होंगे और पुराना लेन-देन सुलझ सकता है। आय बढ़ने से घूमने का प्लान बनेगा। पेट की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक: घर की सजावट पर खर्च का मन बनेगा, पर बजट बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर और प्रमोशन की उम्मीद है।।
धनु: किस्मत साथ देगी पर धैर्य जरूरी है। पिताजी की सलाह काम आएगी। नया वाहन खरीदने का योग है।
मकर: नए काम की शुरुआतमनपसंद जिम्मेदारी मिलने सेमकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ: आपकी सूझबूझ से घर की पुरानी समस्या हल होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा अवसर मिलेगा पर सोच-समझकर फैसला लें।
मीन: सेहत को पहली प्राथमिकता दें। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। कोई भी समझौता ध्यान से पढ़ें।(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)