Cyclone storm: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम
यह सिस्टम 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तटों की ओर बढ़ सकता है. इसके असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. मछुआरों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है.
राज्यवार मौसम का हाल
दिल्ली: 26 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. हल्के बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम 32°C, न्यूनतम 16°C. बारिश का कोई अनुमान नहीं है.
उत्तर प्रदेश: सोमवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. 28 अक्टूबर के बाद बदलाव हो सकता है, पूर्वी UP में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
बिहार और बंगाल: बिहार में 26 अक्टूबर को शुष्क मौसम. पश्चिम बंगाल में भी आने वाले दिनों में बारिश और गरज-चमक बढ़ सकती है.
तमिलनाडु: कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश.- ओडिशा: 27 से 29 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान.
छत्तीसगढ़: 26 अक्टूबर को शुष्क, 27 अक्टूबर से मौसम बदलेगा. 28-29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की आशंका.IMD ने लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें:-संसद भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, दिखा काले धुएं का गुबार, दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना