Railway recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. खास बात ये है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सीधे 10वीं और ITI के नंबरों पर मेरिट से चयन होगा. आवेदन 11 नवंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में कम से कम 50% अंक + संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT)
उम्र: 15 से 24 साल (SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल की छूट)
फीस: General/OBC – 100 रुपये, SC/ST/महिला/दिव्यांग – फ्री
बिना परीक्षा ऐसे होगा सेलेक्शन
10वीं और ITI दोनों के परसेंटेज का एवरेज निकालकर मेरिट लिस्ट बनेगी. ज्यादा नंबर वालों को पहले बुलाया जाएगा. फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा.
कैसे करें आवेदन?
- नॉर्दर्न रेलवे की वेबसाइट rrcnr.net.in पर जाएं.
- Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
- फॉर्म भरें, फोटो-साइन और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट रख लें
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना रिवर सफारी’, सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा क्रूज, जानिए टिकट और टाइमिंग