CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल, 3.79 लाख छात्र देंगे परीक्षा

Education: ICSE और ISC छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का पूरा टाइम-टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इस साल दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 3,79,980 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा देशभर के साथ-साथ विदेशों में बनाए गए कुल 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

कब से शुरू होंगे एग्जाम?

CISCE द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक –

ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा: 15 फरवरी 2027, सोमवार से शुरू होकर 31 मार्च 2027, बुधवार को समाप्त होगी.

ISC कक्षा 12वीं परीक्षा: 9 फरवरी 2027 से शुरू होगी.

कितने स्कूल, कितने छात्र?

CISCE ने इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले स्कूलों और छात्रों का पूरा ब्योरा जारी किया है –

ICSE (कक्षा 10): 3,106 संबद्ध स्कूलों के लगभग 2 लाख 70 हजार विद्यार्थी

ISC (कक्षा 12): 1,651 स्कूलों के 1 लाख 10 हजार से अधिक विद्यार्थी

कुल मिलाकर: 3,79,980 उम्मीदवार

कितने विषयों की होगी परीक्षा?

बोर्ड ने इस साल विषयों की संख्या भी जारी की है –

कक्षा 10 में: कुल 76 विषयों और प्रश्नपत्रों की परीक्षा होगी

कक्षा 12 में: कुल 60 विषयों की परीक्षा आयोजित होगी

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर लें. परीक्षा की टाइमिंग, गाइडलाइन और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी वहीं जारी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-कल है भाई दूज, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *