पिज्जा-बर्गर से नहीं, इन हेल्दी फूड से बढ़ेगा वजन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

Weight Gain Tips: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा – “मैं बहुत खाता हूं लेकिन मेरा वजन ही नहीं बढ़ता.” दुबलापन आज के समय में एक कॉमन समस्या बन गई है, जिससे लाखों लोग परेशान हैं. वजन बढ़ाने के चक्कर में लोग अक्सर पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे अनहेल्दी जंक फूड खाना शुरू कर देते हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे आपका वजन तो बढ़ सकता है, पर वो हेल्दी वजन नहीं होता? इससे बॉडी पर सिर्फ अनहेल्दी फैट जमा होता है, अंदर से आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है.

जंक फूड से बढ़ेगा सिर्फ पेट, मसल नहीं – डॉक्टर

वेट गेन का मतलब है बॉडी को जरूरत से थोड़ी ज्यादा एनर्जी देना, लेकिन इसका मतलब जंक फूड खाना बिल्कुल नहीं है. जंक फूड आपका मसल मास नहीं बढ़ाता, बल्कि सिर्फ पेट की चर्बी बढ़ाता है. इससे गैस, कब्ज और पाचन से जुड़ी कई बीमारियां भी हो सकती हैं.

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 सुपरफूड

1. दूध के साथ दलिया – सुबह का बेस्ट नाश्ता

दलिया और दूध दोनों में कैलोरी, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. दोनों को मिलाकर खाने से एक बैलेंस्ड मील बनती है जो सेहतमंद तरीके से वजन और मांसपेशियां दोनों बढ़ाती है. यह हेल्दी फैट गेन करने का सबसे परफेक्ट और सस्ता ऑप्शन है.

2. केला और पीनट बटर – मसल गेन का कॉम्बो

केला और पीनट बटर दोनों ही कैलोरी, हेल्दी फैट और प्रोटीन का पावरहाउस हैं. केला तुरंत एनर्जी देता है तो पीनट बटर से शरीर को मैग्नीशियम और हेल्दी फैट मिलता है. दोनों का कॉम्बिनेशन मसल मास बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार है. रोज शाम को एक केला और एक चम्मच पीनट बटर लें.

3. पनीर, दही, लस्सी और ग्रीक योगर्ट

डॉक्टर के मुताबिक पनीर वेट गेन के लिए शानदार फूड है क्योंकि इसमें प्रोटीन और फैट दोनों होते हैं. फैट बॉडी में एक्स्ट्रा कैलोरी जोड़ने के लिए जरूरी है. वहीं दही और ग्रीक योगर्ट आपका पाचन सुधारते हैं, जिससे खाया-पिया शरीर को लगता है. छाछ और लस्सी भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे रोजाना मीठी लस्सी पीने से बचें, इसकी जगह नमकीन छाछ या लस्सी लें.

इसे भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *