PM Modi Karnataka visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं और राज्य को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम आज करीब 15 हजार 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. इसमें बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन, देश का सबसे बड़ा भूमिगत एलपीजी स्टोरेज, रेलवे स्टेशन और नई वंदे भारत ट्रेन शामिल है.
पीएम मोदी का आज का पूरा शेड्यूल
- सुबह 10:45 बजे पीएम मोदी बेंगलुरु के प्रशांति कुटीरम पहुंचेंगे. यहां वह स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे और स्वर्ण जयंती प्रशासनिक खंड का शिलान्यास करेंगे. साथ ही एच.वी. शेषाद्रि जी की जन्म शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लेंगे.
- दोपहर 12:45 बजे पीएम मोदी 3,470 करोड़ रुपये की लागत से बनी तवरेकेरे से IIM-बेंगलुरु तक की पिंक मेट्रो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह 7.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन है. पीएम इस मेट्रो में सफर भी करेंगे.
- दोपहर 1:15 बजे प्रधानमंत्री बेंगलुरु में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और यहीं से 15,600 करोड़ की सभी परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे. लइसके बाद पीएम मैसूरु जाएंगे.
- दोपहर 3:30 बजे वह भारत वन में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
- शाम 4 बजे पीएम मैसूरु में कॉसमॉस तारामंडल का उद्घाटन करेंगे. यह भारत का पहला LED डोम तारामंडल है.
देश को मिलेगा सबसे बड़ा LPG स्टोरेज और नई वंदे भारत
पीएम मोदी आज मंगलुरु में 850 करोड़ रुपये की लागत से बना भारत का सबसे बड़ा भूमिगत एलपीजी भंडारण केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसकी क्षमता 80 हजार मीट्रिक टन है. इसके साथ न्यू मैंगलोर पोर्ट को मुख्य टर्मिनल से जोड़ने वाली 9.4 किलोमीटर लंबी एलपीजी पाइपलाइन भी शुरू होगी. इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित चार रेलवे स्टेशनों – चामराजनगर, चिक्कमंगलुरु, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड का उद्घाटन करेंगे.
इसे भी पढ़ें:-इन लोकगीतों के बिना अधूरा है डाला छठ का महापर्व, कांच ही बांस के बहंगिया…